फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Survey of widening of Khalilabad Dhanghata Khalilabad road completed, DPR also ready.

विकास: ढाई साल पहले कागजों में हुई थी पहल, अब जगी उम्मीद; खलीलाबाद- धनघटा चौड़ीकरण का सर्वे पूरा- DPR तैयार

Sun, 05 Jan 2025 12:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

खलीलाबाद से धनघटा होते हुए आंबेडकर नगर के न्योरी तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा दो साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए दो एजेंसियों को लगाया गया, लेकिन आपसी खींचतान में डीपीआर समय से तैयार नहीं हो सका। हाल में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की सख्ती और निगरानी के बीच अंततः सर्वे भी पूरा हुआ और डीपीआर भी बनकर तैयार हो गया।

विज्ञापन
Survey of widening of Khalilabad Dhanghata Khalilabad road completed, DPR also ready.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में सड़क चौड़ीकरण का सर्वे और डीपीआर तैयार कर लिया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खलीलाबाद- धनघटा- न्योरी मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद जग गई है। इस मार्ग के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अब डीपीआर बनाकर शासन को भेजने की तैयारी हो रही है। इस सड़क के बनने से अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों को विकास होगा, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


खलीलाबाद से धनघटा होते हुए आंबेडकर नगर के न्योरी तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा दो साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए दो एजेंसियों को लगाया गया, लेकिन आपसी खींचतान में डीपीआर समय से तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन


बाद में इस मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद नए सिरे से सर्वे का कराया गया। अब सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। एनएचएआई डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी में हैं। यह सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होगी। इससे वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनघटा चौराहें पर बनेगा फ्लाईओवर
खलीलाबाद- धनघटा- न्योरी मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही धनघटा में फ्लाईओवर बनाने की भी तैयारी है। इससे रामजानकी मार्ग से होकर आने- जाने लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही चौराहे पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सड़क के किनारे के प्रमुख चौराहों का भी विकास होगा।

इससे व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। इसमें पायलपार, नौरंगिया, विश्वनाथपुर, नाथनगर आदि चौराहे शामिल हैं। भगता निवासी रामानुज, नौरंगिया निवासी सुरेंद्र यादव आदि ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से विकास की गति तेज होने की उम्मीद है।

दो स्थानों पर बाईपास है प्रस्तावित, एक की मंजूरी मिली
खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही खलीलाबाद में दो स्थानों पर बाईपास प्रस्तावित है। इनमें बालूशासन से जोरवा होते हुए एकमा, दुधरा, चकदही के रिंग रोड को शासन की मंजूरी मिल गईहै। इसके साथ ही मंझरिया से कटबंध, नहसापार होकर भी रिंग रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके बनने से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। यातायात में वृद्धि होने पर अतिरिक्त सेतु का निर्माण कराए जाने का भी प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजे जाने की तैयारी है।


खलीलाबाद- धनघटा- न्योरी मार्ग के चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके लिए सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजे जाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा: महेंद्र सिंह तंवर- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed