फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   suresh kushwaha and party performance in maghar mahostava

सुरेश कुशवाहा व जय के गीतों पर थिरके युवा

Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
suresh kushwaha and party performance in maghar mahostava
गहर महोत्सव में सुरेश कुशवाहा व लोक गायिका जया द्वारा गीत प्रस्तुत करते हुए। - फोटो : KHALILABAD
सुरेश कुशवाहा व जय के गीतों पर थिरके युवा
विज्ञापन

- लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर महोत्सव की चौथी बुधवार की रात अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक कुशवाहा एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश कुशवाहा ने देवी गीत से किया।
सुरेश कुशवाहा ने माथे की बिंदिया हमारे देश के निशनवा गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद ‘बगिया में भंवरा बिहार मंगेला, अंगनायिया में नेबुआ अनार मांगेला’ सुनकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद दहेज लोभियों पर तंज कसते हुए गीत ‘दूल्हे के मुंह देखा जैसे फैजाबादी बंडा, दहेज मैं माई बाप मांगे हीरो होण्डा’ सुनाकर आज के दौर की तस्वीर पेश की। इसके बाद उन्होंने ‘गोरिया चंद के अंजोरिया नियर गोर बाडू हो, तुहार जोड़ केहू नईखे तू बेजोड़ बाडू हो’ सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महुआ चैनल पर कार्यक्रम कर चुकी लोक गायिका जिया ने अपनी गीत ‘पटना से बैदा बुलाइदा नजरा गईली मुनिया’ सुनकर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद ‘अंगुली में डसले बिया नागिनिया रे, हे ननदी पिया के बुलाइदा’ सुनकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद ‘गजल दर्द में गावल न जाला’ और एक युगल गीत ’सोने की नथुनिया ये झुंझुंवा के पापा’ सुनकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह गायकी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जिसका श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय, वेदप्रकाश चौबे, नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय, बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव, शिव जी, डॉ. हरिशरण शास्त्री, अवधेश सिंह, नूरुज्जमा अंसारी, त्रिलोकीनाथ वर्मा, गुड्डू वर्मा, जिया अंसारी, सिबतैन मुस्तफा, मेंहदी हसन, संतोष साहनी, अहमद खान, योगेश चौधरी, विजय यादव, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, संजय कुमार, जितेंद्र गुप्ता, मोनू वर्मा, राहुल कन्नौजिया, चंदन वर्मा, ऋषिकेश वर्मा, फैजी खान, तनवीर अंसारी, विजय तिवारी, चन्द्रभूषण कन्नौजिया, आशीष गुप्त, फैजान मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed