फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Supply disrupted due to overhead tank, angry people locked it

Sant Kabir Nagar News: ओवरहेड टैंक से आपूर्ति बाधित, आक्रोशित लोगों ने जड़ा ताला

Fri, 24 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Supply disrupted due to overhead tank, angry people locked it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रपुर शिवनाथ में जल निगम से ओवरहेड टैंक बना है। कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से अजीज ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर ही ताला लगाकर विरोध प्रकट किया।
ग्राम पंचायत रूद्रपुर शिवनाथ में पेयजल टैंक लगाया गया ताकि स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके। लेकिन गर्मी में विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीण पानी को परेशान हैं। श्रीनरायन गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, मनीष धारिया, जुगानी बाबा, रामकेवल,अनिल चौधरी, दिनेश रौनियार उमेश सहानी, बैजनाथ, घुरहू प्रसाद, राममिलन,सुधीर साहनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2006 में लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के रूद्रपुर शिवनाथ को आंबेडकर ग्राम में चयन किया गया। इसके अंतर्गत सरकार ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाए।
विज्ञापन

इसी के तहत गांव की मलिन बस्ती को शुद्ध जल मुहैया कराने के उद्देश्य से एक बड़ी बोरिंग कराई गई। इससे भूमिगत पाइप डालकर जलापूर्ति के लिए पूरे गांव में बड़ा टोला, डफालीपुर, गुर्चिहा, दक्षिण सहित चारों टोलों में एक-एक टोटी भी बनवाए गए। इन टैंकों से सीधे जलापूर्ति शुरू की गई। छह महीने तक यह व्यवस्था चलती रही। इसके बाद आपूर्ति आए दिन बंद होने लगी। पिछले एक पखवाड़े से ग्रामीण इन टोटियों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। मजबूर होकर लोग छोटे हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल निगम के अवर अभियंता मोहम्मद सलमान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बगल के गांव में पाइप डालने का काम चल रहा है। इससे सप्लाई बाधित है।जल्द ही पेयजल की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed