फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   supply 16 hours

अब मेंहदावल में 16 घंटे बिजली मिलेगी

Wed, 16 Mar 2016 12:38 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 16 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
supply 16 hours
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल तहसील क्षेत्र को अब 16 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए कस्बे में 33/11 केवीए का नया सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अभियंता विद्युत सीपी गुप्त ने मंगलवार को किया। 
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने कहा कि इस नए सब स्टेशन से तहसील व नगर को 16 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। अब लोकल फाल्ट पर जिस क्षेत्र होगा वहीं की बिजली काटकर इसे दूर किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में बिजली अनवरत मिलती रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय से विद्युत बिल लोग जमा करें जिससे की विच्छेदन न करना पड़े।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के सरचार्ज में छूट के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। उपभोक्ता इसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव को भी शहरी क्षेत्र की तरह अधिकाधिक बिजली उपलब्ध कराई जाए। जिस पर लगातार काम चल रहा है। शीघ्र ही गांव की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने कहा कि बकाया विद्युत बिल के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कैंप में जाकर अपने विद्युत बिलों का सुधार कराकर बकाया जमा करें। ओटीएस का पूर्णत: लाभ उठाते हुए विद्युत बिल का भुगतान करें। जिससे सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था क्षेत्र में सुनिश्चित कराई जा सके।


इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एके सिंह, परवेज अख्तर, अजय मौर्य, विरेंद्र शुक्ल, सुनील मिश्र, कुश्माकर मिश्र, दीनानाथ निषाद, रामभरोस लाल श्रीवास्तव, दुर्गा दत्त सिंह, सभासद देवराज सिंह, निसार अहमद, बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष जहिरूद्दीन अंसारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed