{"_id":"5dbdbe948ebc3e93b4347825","slug":"sunilelu-arj-hamar-o-chhatee-maya-khalilabad-news-gkp327740788","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन
संतकबीरनगर के समय माता मंदिर के समीप पोखरे पर अर्घ्य देने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनिलेहु अरज हमार हे छट्ठी मैया
संतकबीरनगर। छठ पूजा के लिए नए वस्त्रों में डलिया में फल-फूूल, ठेकुआ, मिठाई सिर पर लिए नंगे पांव श्रद्धालु महिलाएं शनिवार को शाम होते ही निकट के नदियों और पोखरों के लिए घरों से निकल पड़ीं। उनके साथ सहयोगी के रूप में पति, पुत्र, पुरोहित तथा परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे। कांच के बांस के बहिंगया... और सुनु लेहु अरज हमार हे छट्ठी मैया... आदि गीतों के धुन गुनगुनाती टोलियों में महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंच कर जगह निर्धारित की और अर्घ्य की तैयारी पूरी की।
जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर जाते दिखे, घुटने भर पानी में खड़ी महिलाओं ने सहयोगी की मदद से फल और पूजन सामग्री की डलिया हाथ में ले ली। दूसरे हाथ से केश की लट हाथ में लेे अर्घ्य दिया। पूजा में रत माताओं-बहनों ने भगवान भाष्कर की पूजा के बाद घाट पर गन्ने के मंडप तले वेदी बनाकर छठ माता की पिंडी बनाकर पूजा किया। आरती उतारी और नैवेद्य के रूप में नारियल, फल-फूल, मिठाई, ठेकुआ आदि अर्पित किया। मनोवांछित वरदान मांगी। इस दौरान नगर पालिका के कर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे। खलीलाबाद में कोतवाली के उत्तर पोखरे पर, समयजी के मंदिर के पोखरे और शुगर मिल के कृत्रिम सरोवर पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। पूजन करने वालों से में सुमन, संध्या, मंजूषा समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
ग्रामीण अंचलों में हुई छठ पूजा
बखिरा एवं मेहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा के भंगेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे के जल में खड़ी होकर महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ पूजन की। मेंहदावल के कुबेरनाथ स्थान तथा राप्ती नदी के किनारे जोरवा, करमैनी, बेलौली में नदी के किनारे पूजा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसओ अखिलानंद उपाध्याय, एसआई मनोज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मगहर में आमी नदी के किनारे साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। शिवमंदिर से उत्तर आमी के तट पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को जल अर्पित कर छठ पूजा की। व्यवस्था में नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा, अवधेश कुमार सिंह, रामशंकर यादव समेत अन्य मौजूद रहे। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार छठ पूजा के लिए क्षेत्र के हरिहरपुर, अलीनगर, कोदवट, मुखलिसपुर, मोलनापुर, कालीजगदीशपुर, अछती सहित अन्य नदी व तालाबों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने डलिया में फल-फूल सहित अन्य पूजा सामग्री के साथ अखंड ज्योति जलाई। इस मौके पर संतोष जायसवाल, कमलेश सैनी, गणेश यादव, सुरेश गौड़, सोनू गौड़, सुशील कुमार, आरिफ, मिट्ठू, अरविंद गुप्ता, विकास कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।