{"_id":"6a246ed57ac81ae42f086db0","slug":"sunil-became-president-bhalchandra-became-general-secretary-of-pensioners-welfare-society-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151721-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुनील अध्यक्ष, भालचंद्र बने पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुनील अध्यक्ष, भालचंद्र बने पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री
Sun, 07 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं संगठनात्मक चुनाव शनिवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी एवं संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति बस्ती मंडल के संयोजक राममिलन चौधरी ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सुनील कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गए हैं।
इसके अलावा रामअजोर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भालचंद्र पाठक महामंत्री, संतराज कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र पाठक संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षरत रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि पेंशनरों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पेंशनरों की लंबित मांगों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर बस्ती मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप पाल, बस्ती जिला अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी, परशुराम यादव, रामभवन यादव, भगवान सिंह, राणा सिंह, नरेश श्रीवास्तव, ज्वाला सिंह सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे।