{"_id":"573f4a584f1c1bad63ac711a","slug":"submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को गांव के लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया था।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
बेलहर ब्लॉक के भीखाडाड़ गांव में कोटेदार व कार्डधारकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव के लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया था। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया था। मामले में गुरुवार को भी गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पर धमकी देने का आरोप लगाया। एसडीएम रामजीवन ने गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को सत्यापन करके अपनी जांच आख्या देने का निर्देश दिया।
गांव वालों ने कहा बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन करने के बाद जब अपने घर पर पहुंचे तो कोटेदार ने शाम को घर पर चढ़कर हम लागों को धमकी देने लगे। गांव के इंद्रपाल, मीना, राजेश, शादिक अली, गनेश, रामप्रकाश, मोतीलाल, रमेश, बेचन, साबिर अली, सुखराज कई लोगों ने कहा कि भीखाडाड़ नवसृजित ग्राम पंचायत हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत में एक कोटे की दुकान का चयन होना है। पुरानी ग्राम पंचायत सुम्हां से अलग होने के बाद ग्राम पंचायत भीखाडाड़ नई ग्राम पंचायत हो गई है। गांववासी कोटेदार की मनमानी से काफी असंतुष्ट रहते हैं। ग्राम पंचायत में नया कोटा चयन किया जाना न्यायसंगत है। कोटेदार इसको अलग नहीं होना देना चाहते हैं। इसके लिए गांव के लोगों को धमकी देकर कोटे को अपने पास रखना चाहते हैं।