{"_id":"64fb7d3c3ce7b403720e48c7","slug":"subash-chand-elected-head-of-gangauli-in-by-election-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2602-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उपचुनाव में सुबाष चंद चुने गए गंगौली के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उपचुनाव में सुबाष चंद चुने गए गंगौली के प्रधान
Sat, 09 Sep 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुबास ने प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 136 मतों से किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। विकास खंड बघौली के ग्राम गंगौली में प्रधान पद के उपचुनाव में सुबाष चंद्र ने निकतटम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 136 मतों से पराजित कर दिया। रिटर्निंग अफसर ने सुबाष चंद्र को प्रधान पद पर विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र दिया।
पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केडी पांडेय ने बताया कि गंगौली में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना रिटर्निंग अफसर भूषण प्रताप सिंह की देखरेख में हुई। यहां 737 मत डाले गए थे। मतों की गिनती के दौरान सात मत अवैध पाए गए। वैध 720 मतों की गिनती हुई। प्रधान पद की प्रत्याशी प्रीति देवी को 104, मंजू देवी को 90, विजय कुमार को 190, सुबाष चंद्र को 326 और हीरालाल को 10 मत मिले। सुबाष चंद 136 मतों से विजयी घोषित किए गए। सुरक्षा के मद्देजनर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश, नायब तहसीलदार मेंहदावल हरेराम यादव मौजूद रहे।
...
जीते प्रत्याशी का ग्रामीणों ने किया स्वागत
मतगणना के दौरान ब्लॉक परिसर के बाहर मौजूद ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। जीत का प्रमाणपत्र लेकर बाहर निकले सुबाष चंद का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामवासी पप्पू खां, शमशाद खां, जमील अहमद, खुर्शीद अहमद, तवारक हुसेन आदि मौजूद रहे।