{"_id":"6ab807a9d1c9b9ecb202b94a","slug":"students-will-not-have-to-run-from-pillar-to-post-for-up-board-books-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157937-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड की किताबों के लिए नहीं भटकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड की किताबों के लिए नहीं भटकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने विद्यार्थियों को समय से पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में किताबों के डीलर निर्धारित किए जाएंगे, ताकि विद्यालयों और छात्रों को पढ़ाई शुरू होने के साथ ही जरूरी पुस्तकें आसानी से मिल सकें।
शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा-नौ से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकों की छपाई का टेंडर अक्तूबर में प्रस्तावित है। बोर्ड की योजना के अनुसार जनवरी 2027 तक पुस्तकों का प्रकाशन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह तक किताबें बाजार में उपलब्ध कराने की तैयारी है। कक्षा नौ और दस के लिए अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान समेत विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता आसान बनाने के लिए बोर्ड ऑनलाइन होम डिलीवरी की सुविधा भी देगा। विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी कक्षा की पुस्तकें चुनकर ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए अधिकृत प्रकाशकों के सहयोग से व्यवस्था विकसित की जा रही है। बोर्ड का उद्देश्य किताबों की उपलब्धता के लिए विद्यार्थियों को बाजार में भटकने से बचाना और दूरस्थ क्षेत्रों तक पुस्तकों की पहुंच आसान करना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।
-उपेंद्र कुमार, डीआईओएस