फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students were administered the oath of drug de-addiction.

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Wed, 19 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Students were administered the oath of drug de-addiction.
सेमरियावां/ लोहरौली। मंगलवार को एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में नशा मुक्ति अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशा युवाओं के जीवन का नाश कर देगी। नशे को लेकर शिक्षक व अभिभावकों को सचेत रहना होगा। नशा स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति को खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा के सेवन से कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां होती है। जैसे मुंह का कैंसर, लीवर का खराब होना, फेफड़े का कैंसर, दिल का कैंसर इत्यादि हो जाता है। नशा मुक्ति के लिए शिक्षा, जागरूकता, और सही दिशा-निर्देशन की आवश्यकता है। नशा मुक्ति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है जो समृद्धि, सुरक्षा और सामाजिक ताकत को बढ़ावा देगा। व्यक्ति और समाज को नशे की बुराई से मुक्त करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति का महत्व न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के लिए है, बल्कि समाज के विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। नशे का सेवन समाज में अपराध, गरीबी, और परिवारों के टूटने की प्रमुख वजह है। नशे के कारण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बिगाड़ देते हैं। यह व्यक्ति के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को भी प्रभावित करता है और उनके संबंधों को भी क्षति पहुंचाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने की व संचालन अखिलेश कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनूस, मुहम्मद शाहिद, ओबैदुल्लाह, अब्दुस्सलाम, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद, हकीमुल्लाह, अखिलेश कुमारी, मुहम्मद जाहिद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed