{"_id":"633335fed0a6f6516373a0f1","slug":"students-protest-for-union-election-khalilabad-news-gkp452009261","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव की मांग, छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव की मांग, छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
चआरपीजी कॉलेज के गेट पर अपनी मागों को लेकर धरना दे रहे छात्र नेताओ को समझाते सीओ सदर।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
छात्र संघ चुनाव की मांग, छात्रों ने किया हंगामा
- छात्रनेताओं ने पांच घंटे तक किया प्रदर्शन
- एसडीएम और सीओ के मनाने पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को परिसर में खूब हंगामा किया। मुख्य गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। करीब पांच घंटे तक कॉलेज में हंगामे की स्थिति रही।
छात्र नेता कन्हैयालाल यादव प्रदीप यादव, सत्यम शर्मा, समीर अहमद, श्रेयांस आदि ने कहाकि कॉलेज प्रशासन मनमानी कर रहा है। छात्रों के हितों की अनदेखी होने से छात्रों का नुकसान हो रहा है। ऐसे में कई बार छात्र संघ के चुनाव की मांग कॉलेज प्रशासन से की गई, पर हर बार कॉलेज प्रशासन आश्वासन ही देता रहा है।
जब तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हो जाता है तब कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अजय तिवारी, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल विजय नारायण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने प्राचार्य और छात्रों से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद छात्रों को समझाया कि कॉलेज में कुछ परीक्षा परिणाम नहीं निकले हैं जिसकी वजह से छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाएगा। एक दो दिन में परीक्षा परिणाम निकलने के बाद छात्र संघ चुनाव कराया जाएगा।
इसके बाद छात्र नेता मान गए और धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान मुख्य नियंता डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. अमित भारती, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. विजय मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
छात्रों के हितों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की गई है कि जल्द से जल्द सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए, वहां से आश्वासन मिला है कि दो तीन दिन में सभी परिणाम घोषित हो जाएंगे, परिणाम घोषित होने के बाद छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
- डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य, एचआरपीजी कॉलेज