{"_id":"64e105af444e467898053759","slug":"student-seriously-injured-after-being-hit-by-a-truck-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1781-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल
Sat, 19 Aug 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
- मगहर के दुर्गा मंदिर चौराहे की घटना
-साइकिल से कॉलेज जा रहा था
-पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र मगहर के नेशनल हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने छात्र की गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद निवासी अनुज विश्वकर्मा पुत्र रामकेश विश्वकर्मा 13 वर्ष साइकिल से मगहर स्थित एक कॉलेज जा रहा था। जैसे ही वह मगहर के नेशनल हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे को क्रॉस कर रहा था उसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।