फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student killed in crash, jam imposed

हादसे में छात्र की मौत, जाम लगाया

Tue, 19 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Tue, 19 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 लोहरौली एवं सेमरियावा प्रतिनिधियों के अनुसार बखिरा क्षेत्र के रतनापार गांव निवासी 16 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम पुत्र अब्दुल रहमान और 17 वर्षीय मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद कासिम तथा दुधारा क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी इश्तियाक पुत्र मोहम्मद मतीन आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा में हाईस्कूल में पढ़ते है।
 सोमवार को तीनों छात्र स्कूल गए थे। वहां से एक ही बाइक से तीनों छात्र पिपरा बोरिंग की तरफ से दुधारा की तरफ जा रहे थे।
  खटियावां चौराहे के पास सामने से तेज गति से गुजर रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया मोहम्मद इस्लाम के सिर को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहम्मद आमिर और इश्तियाक गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया।  घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया।
 जहां से घायल आमिर को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि घायल इश्तियाक को परिजन उपचार के लिए लखनऊ ले गए।
  करीब दो घंटे तक लगे जाम से यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीओ ने लोगों को समझा बुझा कर मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि मृतक मोहम्मइ इस्लाम के चचेरे भाई इश्तियाक की तहरीर पर ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed