{"_id":"6625509a671eaaebc50d3a76","slug":"student-consumed-poison-after-failing-in-exam-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-113147-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर
Sun, 21 Apr 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने 10वीं की कक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां चिकित्सक छात्रा को भर्ती कर इलाज में जुट गए। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा की हालत ठीक है।
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम को लेकर परीक्षार्थी उत्सुक थे। आशा के विपरीत परिणाम आने पर कुछ परीक्षार्थियों को गहरा झटका लगा । खलीलाबाद के एक गांव निवासी छात्रा ने 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत ठीक है। इलाज चल रहा है।