{"_id":"109d2a771e4d3f343627c134bf945a40","slug":"strong-wind-and-rain-grew-cold-the-houses-people-cowering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बारिश से ठंड बढ़ी, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बारिश से ठंड बढ़ी, घरों में दुबके लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी माह आधा बीत चुका है पर ठंड का असर कम ही था। वही मंगलवार को सुबह में मौसम का मिजाज अचानक बदला और आसमान में बादल छा गया।
उसके बाद बारिश शुरू हुई। बारिश का क्रम शाम तक रूक-रूक कर होती रही। बारिश के चलते खलीलाबाद की सड़कों पर जगह-जगह पानी लग गया। दीवानी न्यायालय परिसर, बैंक चौराहे से फोरलेन को जाने वाली सड़क पर पानी जमा हो गया।
पुरानी सब्जी मंडी, मुखलिसपुर तिराहा, डाक बंगला के पास सड़क पर पानी एकत्र हो गया। मुखलिसपुर तिराहे के पास ओवर ब्रिज निर्माण के चलते पूर्व में हुई खुदाई के कारण सड़क पर पसरी मिट्टी से कीचड़ पसर गया। इससे फिसलन होने की वजह से कई बाइक सवार गिरने से बचे।
वही पैदल आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बनी रही। बारिश और हवा के चलते ठंड का प्रकोप तेज हो गया और लोग घरों में दुबक गए।
कई जगह तो लोग खुद अलाव जलाकर ठंड से निजात दिलाने में लगे रहे। वही मेंहदावल बाईपास के पास लोग ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर बारिश के रूकने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ पसर गया। वहीं देहात क्षेत्र में भी नए ग्राम पंचायत के गठन के बाद साफ सफाई न होने से बारिश में सड़कों की सुरत बिगाड़ दी।
इंसेट
कक्षा आठ तक के विद्यालय 20 तक बंद
संतकबीरनगर। ठंड और बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को 20 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
यह जानकारी बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी।