फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strong sunlight increased the humidity... farmers in hope of rain

Sant Kabir Nagar News: तेज धूप ने बढ़ाई उमस... बारिश की आस में किसान

Sun, 08 Sep 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight increased the humidity... farmers in hope of rain
- मौसम में लगातार तल्खी बरकरार, निजी संसाधनों से करनी पड़ रही फसल की सिंचाई
विज्ञापन

- बारिश होने से धान की फसल को मिलेगी संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे उमस बढ़ गई है और लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं किसान भी चिंतित हैं। किसान बारिश की आस लगाए हुए हैं ताकि धान की फसल को संजीवनी मिल सके। हालांकि मौसम के जानकारी का कहना है कि अगले सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश हाेने के आसार हैं।
मौसम में लगातार तल्खी बनी हुई है। पारा भी चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जो लोग घरों से निकले वह लोग छांव देखते ही ठहर गए। दुकानाें पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहक कम पहुंचे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एक सप्ताह से तेज बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण यह है कि धान की फसल को पानी की जरूरत है। मजबूरी में किसानों को निजी संसाधनों से फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। जिसके लिए उन्हें महंगा डीजल खरीदना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसान राधेश्याम, अनूप कुमार आदि ने कहा कि बारिश न होने से फसल बचाने की चिंता सता रही है। इस बार फसल अच्छी है, यदि अच्छी बारिश हो जाए तो लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया किमौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके बाद भी अगले सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed