{"_id":"68b4888b8fef180af507ddd5","slug":"strictness-increased-petrol-will-not-be-available-without-helmet-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137740-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बढ़ी सख्ती, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बढ़ी सख्ती, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
Sun, 31 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर में एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल ले रहे लोग । संवाद
संतकबीरनगर। जनपद में नो हेलमेट, नो फ्यूल की कार्ययोजना काफी पहले बनाई गई थी। लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सकी। इस योजना को कड़ाई से लागू करने के लिए एक से 30 सितंबर तक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को तेल नहीं दिया जाएगा।
जिले में इसी साल 26 जनवरी को बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का आदेश जारी हुआ था। तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आदेश का अनुपालन कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद आदेश से पेट्रोल पंप संचालकों को अवगत कराया गया। आदेश के बाद पेट्रोल पंप पर बड़े-बड़े बैनर लगा दिए गए। कुछ दिनों तक आदेश का अनुपालन कराया गया।
अधिकारी भी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। कुछ दिन तक सही रहा और कुछ पेट्रोल पंप पर हेलमेट लगाकर आने वाले लोगों को पेट्रोल दिया जाता था। इसके बाद धीरे-धीरे बिना हेलमेट के आने वाले लोगों को खुलेआम तेल दिया जाने लगा। जनपद में नो हेलमेट, नो फ्यूल का आदेश धरातल पर नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
इधर, अब नये सिरे से नो हेलमेट, नो फ्यूल आदेश का अनुपालन कराने के लिए व्यापक तैयारी शुरू हो गई है।