फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict action will be taken against those who drive under the influence of alcohol.

Sant Kabir Nagar News: शराब पीकर वाहन चलाने पर कसेगा शिकंजा, होगी कार्रवाई

Sun, 21 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who drive under the influence of alcohol.
संतकबीरनगर। जनपद में शीतलहर को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। एआरटीओ की तरफ से इसकी कवायद तेज कर दी गई है। जांच के दौरान पकड़े जाने पर काड़ी कार्रवाई होगी। सड़क हादसे कम करने के लिए काम यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसा में प्रति वर्ष जनपद में सैकड़ों लोगों की असमय मौत हो जाती है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि सबसे ज्यादा मौत शराब पीकर वाहन चलाने के वजह से होती है। इसके लिये हर वर्ष तमाम जागरुकता कार्यक्रम भी अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाता है। इसके बाद भी इस पर लगाम नही लग पा रहा है और वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना का शिकार होकर मौत को गले लगा लेते हैं। शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ की तरफ से एक सप्ताह तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान जो भी वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़ में आयेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो रहा है। इससे सड़क हादसे भी हो रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए शासन भी सख्त है। इस पर लगाम लगाने के लिए एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान जो भी वाहन चालक शराब के नशे में मिलेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed