फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict action against negligence in the investigation of crimes against women; orders issued for an inquiry into nine investigating officers.

Sant Kabir Nagar News: महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही पर सख्ती, नौ विवेचकों की जांच के आदेश

Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Strict action against negligence in the investigation of crimes against women; orders issued for an inquiry into nine investigating officers.
संतकबीरनगर। महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर एक्ट के मामलों की लंबित विवेचनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित अर्दली रूम में समीक्षा के दौरान नौ विवेचकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। एक विवेचक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। चार विवेचनाओं को संबंधित थानों से हटाकर अपराध शाखा को स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय की मौजूदगी में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों, हेड मुहर्रिरों और संबंधित कर्मचारियों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। बैठक में गैंगस्टर एक्ट के साथ ही हत्या, दहेज हत्या, यौन शोषण, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज मामलों की जांच की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एसपी ने विवेचकों को वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष तरीके से साक्ष्य जुटाने, गवाहों के समयबद्ध बयान दर्ज करने और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों और संगठित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष एप, ई-समन और एस-आईडी प्रणाली जैसे डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर विवेचना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में सावन माह को लेकर भी कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पैदल गश्त बढ़ाने, निरोधात्मक कार्रवाई करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed