{"_id":"65591458a9934c547e009ecc","slug":"sticks-crackled-in-childrens-dispute-seven-injured-three-seriously-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5671-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में चटकीं लाठियां, सात घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में चटकीं लाठियां, सात घायल, तीन गंभीर
Sun, 19 Nov 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बकैनिहा पकड़ी में बच्चों के विवाद में शनिवार को कुछ लोगों एक परिवार के सात लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बकैनिहा पकड़ी निवासी राम ललित ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनके परिवार से सदानंद के परिवार के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात बच्चों से कुछ विवाद हो गया। इसी बात को लेकर सदानंद, देवानंद व संदीप पुत्र रामजतन घर पर चढ़ गए और गाली गुप्ता देने लगे। गाली गुप्ता देने का जब विरोध किया तो लाठी-डंडे से अरुण, किस्मती, सिकंदर, चंद्रिका, हीरा, रेखा, मंजू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मारने-पीटने से बचाया तथा घायलों को हैंसर सीएचसी पहुंचा। जहां चंद्रिका, रेखा व मंजू की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।