फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sticks and Batons Wielded in Dispute Among Youths; Seven Injured

Sant Kabir Nagar News: युवकों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

Sun, 24 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sticks and Batons Wielded in Dispute Among Youths; Seven Injured
धनघटा। थाना क्षेत्र के मलौली गांव में शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे युवकों के बीच विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। वर्चस्व के विवाद में युवकों के अभिभावकों ने लाठी-डंडों के साथ एक दूसरे पर हमले कर दिए। रात में गांव में अफरातफरी मच गई। इस संघर्ष में ईंट पत्थर चले। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हैंसर में दाखिल कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुंशी के लड़के व शशिकपूर के लड़कों के बीच आपसी विवाद कुछ दिन पहले शुरू हुआ। शुक्रवार की शाम दोनों लड़कों के बीच कहासुनी व गालीगलौज होने लगी। उसके बाद दोनों घरों के अलावा उनके समर्थकों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

गांव में लगभग एक घंटे तक विवाद चलता रहा। दोनों पक्ष के बीच संघर्ष की सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर मौजूद घायल 40 वर्षीय शशि कपूर, 50 वर्षीय मोहन, 40 वर्षीय आनंद चतुर्वेदी, 35 वर्षीय संगीता, 35 वर्षीय राहुल, 60 वर्षीय अमृतलाल, 40 वर्षीय प्रतिमा चतुर्वेदी को पुलिस द्वारा निकट के सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने मोहन, आनंद, राहुल, अमृतलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दो पक्षों में हुए संघर्ष को लेकर गांव में तनाव की स्थित बनी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने तहरीर धनघटा पुलिस को सौंपी है।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed