फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Statues should be kept as per tradition: MLA

परंपरा के तहत रखवाई जाएं मूर्तियां : विधायक

Tue, 17 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Statues should be kept as per tradition: MLA
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कस्बे के गोलाबाजार में दुर्गा प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच सहमति न बनने पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रशासन और आयोजकों से वार्ता की। इस दौरान विधायक ने प्रशासन को चेताया और कहा कि पूर्व की परंपरा के अनुसार मूर्तियां रखी जाएगी। गोला बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा मूर्तियों को रखने को लेकर कहा गया कि सड़क पर पंडाल लगाकर मूर्तियां न रखी जाएं। इसके बाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने एसडीएम एवं सीओ खलीलाबाद सहित कोतवाल रविंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर कहा कि जो मूर्तियां विगत 30 वर्षों से बैठ रही हैं, वह प्रशासन और मूर्ति आयोजक सीमित के सदस्यों के साथ मिल बैठकर मूर्ति रखवाने का कार्य करें। क्योंकि दुर्गा पूजा हिंदुओं की आस्था का त्योहार है जिसको सभी लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। प्रशासन किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा न करें। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, कन्हैया वर्मा, प्रिंस वर्मा, अभिनंदन गुप्ता, वीनू गुप्ता, मनीष कसौधन, बबलू गुप्ता, रितेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed