{"_id":"592c61224f1c1ba915bdbc3e","slug":"state-government-not-preventing-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नहीं रोक पा रही प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध नहीं रोक पा रही प्रदेश सरकार
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 29 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व सांसद और साथ में सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
पूर्व सांसद भालचंद यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार उसे रोक नहीं पा रही है। सहारनपुर, मथुरा, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत अनेक स्थानों पर गैंगरेप, करोड़ों की लूट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली भाजपा सरकार के राज में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार मौन है। प्रदेश सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि प्रदेश में समाज को जाति व संप्रदाय के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। इस पर तत्काल नियंत्रण न लगा तो प्रदेश विकास की गति में फिर पीछे चला जाएगा। प्रदेश में संवैधानिक मर्यादाएं तोड़ी जा रही हैं। अपराधी भयमुक्त हैं। इस पर रोक लगाया जाए। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर महासचिव राजमन यादव, सुबोध यादव, प्रदीप सिंह, नित्यानंद यादव, इंदल यादव, राजेश पांडेय, निसार अहमद, रामभरोसे वारसी, रामदरश यादव, लोरिक यादव, मुहम्मद अहमद, केडी यादव, अवधेश यादव, राममिलन यादव, डॉक्टर रामनाथ चौरसिया मौजूद रहे।