फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stagnation in the water level of Rapti river, people got relief

राप्ती नदी के जलस्तर में ठहराव, लोगों को मिली राहत

Sun, 16 Oct 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Stagnation in the water level of Rapti river, people got relief
मेंहदावल राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर हुआ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राप्ती नदी के जलस्तर में ठहराव, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

अब भी लाल निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। राप्ती नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर लाल निशान से ऊपर पहुंचकर ठहर गया है। ऐसे में तटबंध से सटे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
बारिश के कारण राप्ती नदी के जलस्तर में उछाल आ गया था। शुक्रवार को नदी का जलस्तर लाल निशान को पार कर गया था। खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही राप्ती नदी के जलस्तर में शनिवार को कोई परिवर्तन नहीं हुआ। यही हाल रविवार को भी देखा गया।
विज्ञापन

विभागीय जिम्मेदारों का दावा है कि घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही राप्ती नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारी तटबंध पर कैंप कर रहे हैं। क्षेत्र के विशुनपुर, नौगो व बेलौली में तटबंध से सटकर अब भी राप्ती नदी बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। दो दिनों से जलस्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आवश्यकता अनुसार तटबंध की सुरक्षा के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed