फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   stadium to be constructed in sirasi

सिरसी में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम

Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
stadium to be constructed in sirasi
स्टेडियम
संतकबीरनगर। खेल में कॅरियर बनाने के लिए मशक्कत कर रहे जिले के युवाओं के लिए खुशखबरी है। धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव में 48 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधायुक्त स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। इस पिछड़े क्षेत्र में स्टेडियम बन जाने से यहां के युवाओं को खेल में कॅरियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि शासन की तरफ से जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के सिरसी में स्टेडियम का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया। स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्ताव भी मांगा गया है। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार अग्रसर है।
विज्ञापन


ग्रामीणांचल में युवाओं को खेल के संसाधन मुहैया कराए जाने से उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण में सात करोड़, सिंथेटिक हॉकी फील्ड विद लाइटिंग में छह करोड़, सिंथेटिक टर्फ फुटबाल ग्राउंड विद रनिंग ट्रैक एंड लाइटिंग मद में सात करोड़, बहुद्देशीय हाल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, जूडो, रेसलिंग, हैंडबाल, कबड्डी मद में दस करोड़, स्वीमिंग पुल मद में आठ करोड़, लेबोरेटरी और अन्य सामग्री मद में दस करोड़ खर्च किए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि स्टेडियम के प्रस्ताव को राज्यस्तरीय कार्यकारी समिति ‘खेलो इंडिया’ से परीक्षण करके संस्तुति के साथ धनराशि के लिए भारत सरकार को जल्द ही भेजवाया जाएगा। सिरसी में स्टेडियम का निर्माण हो जाने से उस क्षेत्र के युवाओं को खेलने में काफी सुविधा होगी।

संसाधन के अभाव में दब जाती हैं युवाओं की प्रतिभाएं 
सिरसी गांव निवासी त्रिशूलधारी राय ने कहा कि विकास के क्षेत्र में यह इलाका अभी काफी पिछड़ा है। यह इलाका कुआनो और घाघरा नदियों के बीच में है। यहां के युवाओं को खेल कूद के संसाधन नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से युवाओं में छिपी प्रतिभा दबी रह जाती है। सिरसी में स्टेडियम बनाए जाने इस इलाके के युवाओं को खेलकूद में सुविधा होगी।

 क्षेत्र के युवाओं को अभ्यास करने में होगी सुविधा
गाईबसंतपुर निवासी विस्वा यादव ने कहा कि सिरसी में स्टेडियम बनाए जाने की सूचना से यहां के युवाओं में उत्साह है। अति पिछड़े क्षेत्र में असुविधाओं की वजह से युवा वर्ग परेशान होता है। जनपद मुख्यालय पर स्टेडियम तो है, लेकिन यहां से दूरी अधिक होने की वजह से युवा चाह कर भी अभ्यास करने के नहीं जा पाते हैं। क्षेत्र में स्टेडियम बन जाने से यहां के लोगों को खेल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का मौका मिलेगा। 

अब खेलकूद के लिए नहीं भटकेंगे युवा
बेलौरा गांव निवासी अजय पांडेय ने कहा कि शासन की ओर से धनघटा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने पर ध्यान दिया जा रहा है। सिरसी में ही आईटीआई और पॉलिटेक्निक भी बन रहा है। यहीं अब स्टेडियम बनाए जाने का निर्णय सराहनीय है। निश्चित ही यहां स्टेडियम बन जाने से युवाओं को खेल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 


 खेल में कॅरियर बनाने वाले युवाओं को मिलेगी मदद
बंतवार गांव निवासी रामायण ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से यहां की तमाम प्रतिभाएं दब जाती हैं। हालांकि इसी क्षेत्र ने अंतर्राष्टीय नौकायन खिलाड़ी भी दिया है। कुश्ती, कबड्डी, दौड़ आदि खेलों में भी यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं निखर नहीं पाती हैं। सिरसी में स्टेडियम बन जाने से निश्चित ही यहां के युवाओं को खेलकूद के लिए दूसरे जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed