फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   stadium

शासन की नई पहल

Mon, 16 Sep 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
stadium
कलेक्ट्रेट के पास स्थित स्पोर्टस स्टेडियम। - फोटो : KHALILABAD
अब स्टेडियम में टहलने का भी लगेगा शुल्क
विज्ञापन

पहले महीने में 210 रुपये और बाद में देना होगा 200 रुपये प्रतिमाह
शासन के निर्देश पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में लागू हुआ शुल्क
स्टेडियम आने वाले लोगो केे आईकार्ड भी बनेगा
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। मान्यवर कांशीराम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह शाम टहलने वालों को अब शुल्क देना होगा। इसके लिए उनका आईकार्ड भी बनाया जाएगा। यही नहीं खिलाड़ियों का भी शुल्क लगेगा। इसके लिए शासन ने शुल्क निर्धारित कर दिया है। पहले महीने में 210 रुपये और उसके बाद 200 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा।
शहर के लोग स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में टहलने जाते हैं, इसके साथ ही वहां बैडमिंटन समेत अन्य खेल में शामिल होते हैं। सुबह शाम में यहां पर काफी भीड़ होती है। क्योंकि पूरे जिले में यही मात्र एक ऐसा स्टेडियम है जो पूरी तरह से सुरक्षित है और साफ-सुथरा है। जिसकी वजह से लोग यहां पर जाना पसंद करते हैं। अभी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब कुछ नि:शुल्क है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के रख-रखाव का खर्च शासन उठाता है। शासन ने राजस्व को बढ़ावा देने के लिए यह योजना लागू की है। शासन ने अब स्टेडियम में प्रवेश करने पर शुल्क लगा दिया है। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह-शाम टहलने वाले नागरिकों को पहले महीने में 210 रुपये सदस्यता शुल्क और उसके बाद 200 रुपये जमा करना होगा। यह 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर लागू होगा। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए 10 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और 50 रुपये प्रशिक्षण एवं 35 रुपये आईकार्ड के लिए जमा करना होगा। बैडमिंटन खेलने वालों को प्रथम माह में 310 रुपये एवं बाकी के महीने में 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। शासन ने निर्देश दिया है कि खिलाड़ी एवं शौकीन व स्वास्थ्य लाभ लेने वाले नागरिक बिना शुल्क जमा किए स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

सहयोग दें खिलाड़ी : उप क्रीड़ा अधिकारी
स्पोर्ट्स स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह-शाम टहलने और खेलने वाले लोगों पर शुल्क लगा दिंया गया है। जो प्रतिमाह देना होगा। इसके साथ ही उनका आई कार्ड भी बनाया जाएगा। खिलाड़ी और स्टेडियम में सुबह-शाम टहलने वाले लोगों से अपेक्षा है कि इस कार्य में वे अपना सहयोग देंगे। ताकि कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed