फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sports Stadium victorious in boys football competition

Sant Kabir Nagar News: बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजयी

Thu, 28 Aug 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sports Stadium victorious in boys football competition
स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत स्टेडियम
- मेजर ध्यान चंद की जयंती पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहद फिटनेस क्रियाकलापों व स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजयी रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम जयप्रकाश ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम और 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक व बालिका की हुई। इसमें 17 वर्ष बालक में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने हीरालाल इंटर कॉलेज को दो एक से हराकर विजेता रही। वहीं 17 वर्षीय बालिका में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 1-0 से उदय इंटरनेशनल स्कूल को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

उसी क्रम में बृहस्पतिवार को पिट्ठू दौड़, स्किपिंग रोप, लेमन रेस का बालक बालिका के मध्य करवाया गया। इसमें पिट्ठू दौड़ में 160 बच्चों ने स्किपिंग रोप में 1566 बच्चों ने लेमन रेस में 147 बच्चों ने प्रतिभाग किया। एडीएम जय प्रकाश ने बच्चों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने खेल के प्रति ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ काफी जगह में हमें आगे कैसे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रशिक्षक विमलेश ध्रूव, मनोज कुमार, स्मिता दुबे, सृजन त्रिपाठी, यादवेंद्र आदि शामिल रहे। आभार ज्ञापन उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed