फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sports in blooming buds

Sant Kabir Nagar News: ऊंची कूद में आदित्य और लंबी कूद में प्रिया विजेता

Thu, 28 Dec 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
sports in blooming buds
ब्लूमिंग बड्स इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।संवाद
ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंडस्टि्रयल एरिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। दूसरे दिन कबड्डी, वाॅलीबाल, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा क्रिकेट आदि खेल हुए।
कबड्डी में सीनियर वर्ग बालक में ब्लूमिंग बड्स गीडा ब्रांच विजेता रहा। ब्लूमिंग बड्स मुखलिपुर ब्रांच उपविजेता रहा। ऊंची कूद में जूनियर वर्ग बालक आदित्य गीडा ब्रांच प्रथम, अभय चौधरी मेन ब्रांच द्वितीय और सौरव गुप्ता मेन ब्रांच तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में प्रिया मेन ब्रांच प्रथम, महक इडस्टि्रयल ब्रांच द्वितीय और आकृति सिंह गीडा ब्रांच तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वॉलीबाल सीनियर वर्ग में मेंन ब्रांच प्रथम, गीडा ब्रांच द्वितीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में मेन ब्रांच प्रथम और इंडस्टि्रयल ब्रांच द्वितीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद सीनियर वर्ग में मेन ब्रांच प्रथम और गीडा ब्रांच द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में बालिका वर्ग में मेन ब्रांच एवं गीडा ब्रांच फाइनल में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि बच्चे शासन एवं प्रशासन की मंशा के अनुरूप आने वाले दिनों में खेल के शीर्षस्थ स्थान को हासिल करेंगे। प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सामाजिक, नैतिक एवं चारित्रिक विकास को विकसित करने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर प्रधान राहुल शुक्ला, दिनेश शुक्ला, अंबरीश राय, ओम प्रकाश मिश्रा, आस्था, तान्या धवन, इंद्रेश यादव, सुरभि, शालिनी, संदीप पाण्डेय, शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed