फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Speeding DCM crushed two brothers riding a bicycle, death

Sant Kabir Nagar News: तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार दो भाइयों को रौंदा, मौत

Fri, 29 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Speeding DCM crushed two brothers riding a bicycle, death
- हाईवे स्थित मनियरा के पास हुई घटना
विज्ञापन

- ककरहिया के रहने वाले थे, नाई का काम करते थे
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद हाईवे पर मनियरा के पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार दो भाइयों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया धमैचा निवासी विश्राम (60 वर्ष) और बुद्धिराम (47 वर्ष) पुत्रगण स्व. रामशंकर सैलून चलाते थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे अलग-अलग साइकिल से घर से मनियरा स्थित दुकान पर जा रहे थे। अभी वह मनियरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे आ रहा तेज रफ्तार डीसीएम दोनों भाइयों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कुछ लोगों ने बाइक से पीछा किया व डीसीएम का नंबर नोट कर लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगाें ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों के रिश्तेदार व शुभचितंक पहुंच गए और परिजनों को ढांढ़स बंधाने लगे। मृतक के भाई सतीराम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-ब्रजेश सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed