{"_id":"638f899c7924c54ff305d829","slug":"speed-in-paddy-procurement-slowness-in-payment-khalilabad-news-gkp459982411","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धान खरीद में तेजी, भुगतान में सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धान खरीद में तेजी, भुगतान में सुस्ती
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान को साफ करते मजदूर।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
धान खरीद में तेजी, भुगतान में सुस्ती
950 किसानों का 15.40 करोड़ रुपये बाकी, गेहूं बुआई के लिए परेशान
15 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन, 35 हजार किसान ही बेच पाए धान
संतकबीरनगर। जिले में धान की खरीद तेजी से हो रही है, लेकिन भुगतान की रफ्तार सुस्त है। नियम के मुताबिक तीन दिन के भीतर बेचे गए धान की रकम पीएफएमएस सिस्टम से किसानों के खाते में भेजी जानी है, पर ऐसा हो नहीं रहा है। भुगतान में 20 से 25 दिन लग जा रहे हैं।
धान खरीद के लिए जिले में 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 98,300 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। खाद्य निगम ने 49,000 के सापेक्ष 11,203 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। पीसीएफ ने 30,500 के सापेक्ष 10,187 पीसीयू ने 18,00 के सापेक्ष 3,557, भारतीय खाद्य निगम ने 800 के सापेक्ष अब 1.80 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
अब तक 35,00 किसानों से 24,950 मीट्रिक टन धान की खरीद हो पाई है। यह लक्ष्य का करीब 22 प्रतिशत है। इन किसानों 50.89 करोड़ रुपये देने हैं। 35.49 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है। 905 किसानों का 15.40 करोड़ रुपये बाकी है। 233 किसानों का बैंक खाता एवं आधार, मोबाइल फोन नंबर मैच नहीं होने से भुगतान फंसा है।
विज्ञापन
सर्वाधिक लंबित भुगतान 10.88 करोड़ पीसीएफ और 10.053 करोड़ रुपये खाद्य विभाग पर है। पीसीयू पर 4.41 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक करीब 15 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन 3,500 किसानों से ही खरीद हो पाई है।
किसान हरिश्चंद्र, मिंटू पांडेय, ईश्वरचंद्र पांडेय और अतुल आदि का कहना है कि गेहूं की बुआई के लिए खाद-बीज की जरूरत है। धान बेच कर किसान गेहूं की बुआई आदि कार्य करते हैं, लेकिन धान बेचने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। 20 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों का दिसंबर अथवा जनवरी के प्रथम सप्ताह में नंबर आने की उम्मीद है।
...
कोट
प्रतिदिन प्रत्येक केंद्र पर तीन से चार किसानों का औसतन धान खरीद हो रहा है। 40 से 50 दिनों में पंजीकरण करने वाले किसानों की धान खरीद ली जाएगी। पीसीएफ और पीसीयू के लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। दो से तीन दिन के भीतर धन मिल जाएगा, उसके बाद किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।
- रूपेश कुमार, डिप्टी आरएमओ
...
निर्धारित समय सीमा 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का ख्याल रखने की हिदायत दी गई है। अब तक धान खरीद से जुड़ी समस्या की शिकायत उनके समक्ष नहीं आई है।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम