फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP will fight civic elections strongly: Jai Choubey

निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी सपा : जय चौबे

Sat, 03 Dec 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
SP will fight civic elections strongly: Jai Choubey
सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करते निर्वतनमान जिलाध्यक्ष गौहर अली।संवाद - फोटो : KHALILABAD
निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी सपा : जय चौबे
विज्ञापन

पार्टी की बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर की गई चर्चा
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें निकाय चुनाव में अधिक से अधिक वार्डों जीत की रणनीति तैयार की गई।
पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सपा नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए कमर कस लेना चाहिए। जिले में सात नगर पंचायत और एक नगर पालिका है। हर सीट पर जीत का लक्ष्य बनाना है।
विज्ञापन

सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगो को बताएं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि नगर निकायों का आरक्षण तय होने की स्थिति में है। इसलिए चुनाव की तैयारियां जोर शोर से करे। सभी नगर पंचायत और नगर पालिका में जीत दर्ज करानी है। जनता वर्तमान सरकार से आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामदश यादव, जावेद खान, आलोक यादव सोनू, लाल बहादुर यादव, रमेेश यादव, शैलेंद्र यादव, रामआशीष यादव, इंदल यादव, प्रिया पाठक, मुहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed