फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp pradesh adhyaksh welcomed

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
sp pradesh adhyaksh welcomed
सरैया बाईपास पर सपा के प्रेदश अध्यक्ष का स्वागत करते सपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
विज्ञापन

भाजपा झूठा वादा कर सत्ता में आई : नरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का रविवार को गोरखपुर जाते समय खलीलाबाद के नेदुला चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी से जनता त्रस्त है और आने वाला चुनाव सपा का है। सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा के लोग झूठा वादा करके सत्ता में आए। भाजपा पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में चुनाव हार चुकी है। अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार सुनिश्चित है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम में रोजाना वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। जनता कराह रही है। किसानों की बात अनसुनी कर दी जा रही है। लखीमपुर में किसानों को गृह राज्य मंत्री की गाड़ी से कुचल दिया गया और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगरा में पुलिस ने सफाई कर्मी को पीटकर मार डाला। गोरखपुर में पुलिस के लोगों ने व्यापारी की हत्या कर दी। स्वागत करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया, महासचिव राजमन यादव, जावेद अहमद, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, विरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed