{"_id":"5eff5a468ebc3e42bc5b3846","slug":"sp-pay-homage-to-mytry-policemen-khalilabad-news-gkp3568459143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने आयोजित की श्रद्घाजंलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने आयोजित की श्रद्घाजंलि सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश सरकार से शहीद के परिजनों को एक-एक करोड़ सहायता राशि देने की मांग
सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को सपा कार्यालय पर बैठक कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि बुधवार रात कानपुर के चौबपुर के ग्राम विकरू में मुठभेड़ में पुलिस के सीओ, एसओ समेत कई कर्मी शहीद हो गए और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। सरकार शहीद के परिवारों को एक-एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपये तत्काल दिए जाएं। इसके साथ ही हमला करने वाले को कठोर सजा दी जाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव ने कहा कि यह दुखद घटना है। भाजपा सरकार की घोर नाकामी प्रदर्शित करती है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, आलोक यादव, सर्वेश यादव, प्रदीप सिंह, महासचिव राजमन यादव, राहुल यादव बादल, शैलेंद्र यादव, हनमान कन्नौजिया, अरविंद वर्मा, उपेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, रमेश चंद यादव, मनीष यादव, राजेश यादव, हरीराम यादव समेत अन्य मौजूद रहे।