फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp leaders najarband

Sant Kabir Nagar News: सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सपा नेता नजरबंद रहे

Fri, 22 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
sp leaders najarband
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तितौवा आवास पर सपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
खेत में हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल बनाने का किया था विरोध
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ का बघौली ब्लॉक के करौंदा गांव में कार्यक्रम था। जहां पर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल खेत में बना दिया गया था। इससे किसानों का नुकसान हुआ था।
इस पर सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ने मुआवजा देने की मांग को लेकर सीएम के कार्यक्रम के बहिष्कार की बात कही थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया था। सीएम के जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि सीएम जिले में आए, यह अच्छी बात है, लेकिन किसानों के खेत में उनका कार्यक्रम लगाना गलत था। इससे करीब 20 एकड़ खेत खराब हुआ है। उसमें बोई गई फसल बर्बाद हो गई। इसका मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया। अधिकारी बाद में मुआवजा देने की बात कह रहे हैं। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसानों को सीएम के कार्यक्रम से पहले मुआवजा दिया जाना चाहिए था। इसको लेकर उन्होंने सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने की बात कही थी। बुधवार की रात ही पुलिस उनके घर आ गई और घर से बाहर नहीं निकलने दी। इससे वह घर में ही कैद रहे। सीएम के जाने के बाद 12 बजे उन्हें घर से निकलने दिया गया। सरकार किसान विरोधी है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राम दरश यादव, राहुल यादव बादल, श्याम जी विश्वकर्मा, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed