{"_id":"6af35f2fb752979bb30765d1","slug":"sp-distributed-sweets-boosting-the-morale-of-police-personnel-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160340-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसपी ने बांटी मिठाई, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसपी ने बांटी मिठाई, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिवाली पर आमजन की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना रविवार को थाना बखिरा क्षेत्र के तरकुलवा गांव पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ फुलझड़ियां जलाकर त्योहार की खुशियां भी साझा कीं।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
एसपी ने गांव में पैदल गश्त कर पूजा स्थलों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने और लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
एसपी ने स्थानीय संभ्रांत लोगों और आयोजकों से समन्वय बनाए रखने तथा आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।