{"_id":"6446c3c81b38ca742704449d","slug":"sp-changed-two-candidates-in-the-last-round-khalilabad-news-c-7-1-138314-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंतिम दौर में सपा ने बदले दो प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंतिम दौर में सपा ने बदले दो प्रत्याशी
Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने अंतिम दौर में तीन जगहों पर प्रत्याशियों को बदल दिया। नगर पालिका खलीलाबाद, नगर पंचायत मेंहदावल और नगर पंचायत हैंसर से प्रत्याशियों को बदल दिया है। हालांकि बाद में फिर हैंसर के प्रत्याशी को फिर अपना दावेदार घोषित किया। प्रत्याशियों के बदलने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
सपा ने एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका खलीलाबाद से पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया था। सोमवार को अचानक उनकी जगह पवन छापड़ियां को अपना उम्मीदवार बना दिया। पवन छापड़ियां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह से मेंहदावल नगर पंचायत से कृतिका सत्येंद्र पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। सोमवार को उनकी जगह पर लक्ष्मी पत्नी रमेश निषाद को अपना उम्मीदवार बना दिया। हैंसर नगर पंचायत से पूर्व में मनीषा पासवान को प्रत्याशी बनाया गया था।
उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। सोमवार की सुबह अचानक उनकी जगह सुभावती पत्नी भोला को प्रत्याशी बना दिया गया। दोपहर बाद पार्टी ने फिर निर्णय बदलते हुए मनीषा पासवान को फिर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। लगातार प्रत्याशी बदलने से लोगों में खूब चर्चा रही। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि दो जगहों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है। शीर्ष नेतृत्व जो निर्देश देगा, उसका पालन किया जाएगा।