फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sonu had come from Mumbai a month ago to celebrate the festival

Sant Kabir Nagar News: एक माह पूर्व त्योहार मनाने मुंबई से आया था सोनू

Thu, 18 Jul 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sonu had come from Mumbai a month ago to celebrate the festival
संतकबीरनगर। भाटपार गांव निवासी सोनू उर्फ इलियास एक माह पूर्व मुंबई से त्योहार मनाने के लिए गांव आया हुआ था। किसी को यह नहीं पता था कि उसका यह अंतिम त्योहार होगा। सात भाई व तीन बहनों में सोनू छठे नंबर का था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग राहत व बचाव कार्य में जुट गए। घर वालों को भी सूचना दी गई। घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

चुरेब रेलवे क्राॅसिंग पर घटना के बाद हर कोई हतप्रभ रह गया। नम आंखों से ताजिया को कर्बला लेकर जाने के बीच घटना के बाद घर पर ही मातम पसर गया। घटना के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। भाटपार गांव निवासी मृतक सोनू उर्फ इलियास मुंबई में रहकर स्लाइडिंग का काम करता था। काफी लंबे समय से वह मुंबई में रह रहा था। परिवार के पास नाम मात्र की खेती है, जिसकी वजह से वह एवं उसके अन्य भाई विभिन्न स्थानों पर रहकर रोजी-रोटी का इंतजाम करते हैं। परिजनों की मानें तो सोनू एक माह पूर्व मुंबई से त्योहार मनाने के लिए अपने गांव भाटपार आया था। मुहर्रम का त्योहार मनाकर वह वापस मुंबई जाने की तैयारी में था। इधर, घटना के बाद जिला अस्पताल पोस्टमाॅर्टम हाउस पर पहुंचकर नात-रिश्तेदार एवं शुभेच्छु परिजनों को ढांढस बंधाने में जुट गए। कोतवाली पुलिस पोस्टमाॅर्टम की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

गेट मैन की बात मान लेते तो बच जाते
ताजिया जुलूस शाम लगभग 17:06 बजे चुरेब रेलवे क्राॅसिंग के पास पहुंचा। गेटमैन दीपक सिंह की मानें तो उस दौरान डाउन लाइन पर मालगाड़ी क्राॅस होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह गेट बंद करने जा रहे थे। उसी दौरान ताजिया उठाए लोगों ने गेट बंद करने से रोका। जिसके बाद भी लोग नहीं मानें और ताजिया लेकर निकलने लगे। इसके बाद ताजिया रेलवे लाइन के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जाम करने का प्रयास
हादसे की सूचना के बाद एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, एसडीएम शैलेष कुमार दूबे समेत तमाम पुलिस व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव व सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। यही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों की मानें तो रेलवे गेट पर एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी गई। अधिकारियों ने संयम का परिचय देते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कड़ी मशक्कत के बाद शांत करते हुए ताजिया को कर्बला तक पहुंचवाकर दफन कराया।
पुलिस प्रशासन व रेलवे पर मढ़ा लापरवाही का आरोप
घटना से आक्रोशित भाटपार व आसपास गांव के लोग रेलवे व स्थानीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मढ़ते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जुलूस निकलने से पहले कांटे चौकी को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस वहां पर नहीं आई और चुरेब चौराहे पर खड़ा होकर जुलूस आने का इंतजार करती रही। वहीं रेलवे प्रशासन भी इससे बेखबर बना रहा। गेट पर घटना के बाद सभी अधिकारी पहुंचे पर जुलूस निकलने से लेकर घटना होने तक वहां पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। जिससे इनता बड़ा हादसा हो गया और एक युवक की जान चली गई और चार लोग झुलस गए।


चुरेब रेलवे क्राॅसिंग पर एक ताजिया जुलूस निकल रहा था। रेलवे क्राॅसिंग पार करते हुए रेलवे के ओवरहेड हाईटेंशन बिजली का तार छू जाने से एक युवक की मौत हो गई है और कुछ लोग झुलस गए हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। मौके पर फोर्स तैनात है। कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed