फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Son resell land, case file

27 साल पहले पिता ने बेची जमीन, फिर बेटे ने दोबारा किया बैनामा

Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Son resell land, case file
27 साल पहले पिता ने बेची जमीन, फिर बेटे ने दोबारा किया बैनामा
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों पर जालसाजी और जानमाल की धमकी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। पिता के जरिए बेची गई जमीन को 27 साल बाद बेटे ने कुछ लोगों की मिलीभगत से दुबारा बैनामा कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित की रकम भी नहीं लौटाई। पीड़ित ने पहले कार्रवाई के लिए थाने से लेकर एसपी तक गुहार लगाई, लेकिन जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ जालसाजी, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।

नंदौर निवासी दिनेश कुमार पुत्र भुलाई का आरोप है कि उसने खरवनिया निवासी इसरार व उसकी मां सबरुन्निशा से सोनोरा गांव में स्थित भूमि को 10 लाख में उप निबंधक कार्यालय में अपनी पत्नी रीमा के नाम से 29 नवंबर 2018 को रजिस्ट्री कराया था। बाद में कुछ लोगों ने खुद को जमीन का रोकर बताते हुए इसरार के साथ मिलकर मिलीभगत करते हुए उक्त जमीन को 2677500 रुपये में बिक्री करने के रेट को दुबारा तय किया। जमीन की उसे बहुत ही जरूरत थी। मजबूरन उसने दुबारा रकम को तय करना मंजूर किया। दुबारा तय हुई रकम को उसने नंदौर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दे दिया था। इसी बीच 18 अगस्त 2019 को उसे मालूम चला कि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन को बिक्री करने वाले इसरार के पिता शौकत ने बखिरा क्षेत्र के गौरा निवासी गुलाम रसूल व मोहम्मद अहमद फैजुल्लाह को 21000 रुपये में 12 सितंबर 1991 को बिक्री किया था। यह जानने के बाद उसके पैर के नीचे जमीन खिसक गई। रकम वापसी व रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए उसने बिक्री करने वालों से संपर्क किया तो उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे चार दिनों तक लगातार दौड़ाते रहे। मजबूरन उसने कोर्ट की शरण लेनी पडी। एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि इस मामले में खरवनिया निवासी इसरार व सबरुन्निशान, कडजहर निवासी हाजीअब्दुल अली, सोनौरा निवासी मो हनीफ, मो अजीज, मजीद अहमद, सफीकुर्रह्मान, सैय्यद अली, आयशा खातून, मंझरिया निवासी पुनीत व पडरिया निवासी बेचन के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed