{"_id":"675f1b5bc76f48cd92003ac4","slug":"some-were-suffering-from-cough-some-were-suffering-from-fever-stomach-and-diabetes-patients-also-arrived-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125564-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोई खांसी तो कोई बुखार से पीड़ित पेट और शुगर के मरीज भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोई खांसी तो कोई बुखार से पीड़ित पेट और शुगर के मरीज भी पहुंचे
Sun, 15 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कोई खांसी तो कोई बुखार से पीड़ित होकर पहुंचा। यहीं नही पैर दर्द, गैस, शुगर आदि के मरीज भी आए। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 75 मरीज देख गए। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द और उल्टी दस्त और गैस के मरीज आए थे। शुगर के मरीज भी रहे, जिन्हें दवा दी गई। इसके साथ ही कुछ मरीजों को बुखार की शिकायत थी उनको जांच कराने को कहा गया है।
मरीज रामेश्वर, शबाना, जहीरून्निशा ने बताया कि उनके पैर में दर्द और गैस और बुखार की समस्या थी, दवा मिली है। तीन दिन बाद फिर बुलाया गया है।
इस शिविर में पांच लोगों के शुगर की जांच की गई। अस्पताल चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 75 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला लगा। यहां पर कुल 34 मरीज देखे गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 34 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है।