{"_id":"5d7e6e228ebc3e93da787801","slug":"soilder-died-by-train-khalilabad-news-gkp321719470","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की मौत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशन के बीच कसैला क्रॉसिंग के पास रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक प्रशिक्षु सिपाही की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कसैला निवासी प्रशिक्षु सिपाही परमात्मा मौर्य (24) पुत्र बाबूलाल मौर्य के रूप में की। हादसे की सूचना पीड़ित परिजनों को दे दी गई है।
कसैला गांव निवासी परमात्मा मौर्य पुत्र बाबूलाल वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने बहराइच जिले में एक माह तक जेटीसी की ट्रेनिग की। बाद में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर भेजा गया, जहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। ट्रेनिंग सेंटर में सामूहिक अवकाश की वजह से वह चार दिनों के लिए छुट्टी पर घर आए थे। रविवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए कसैला क्रॉसिंग की ओर गए थे। उसी दौरान गुजरी किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। पीड़ित बड़े पिता मल्लू प्रसाद मौर्य ने बताया कि परमात्मा मार्निंग वाक पर निकला था। तभी हादसा हो गया। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।