फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SO Dharamsinghwa removed, six inspectors transferred

Sant Kabir Nagar News: एसओ धर्मसिंहवा हटाए गए, छह इंस्पेक्टरों का तबादला

Tue, 07 Nov 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
SO Dharamsinghwa removed, six inspectors transferred
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्त ने सोमवार को एसओ धनघटा समेत छह इंस्पेक्टरों का कार्य क्षेत्र बदल दिया। साथ ही सात एसआई के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया है। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि एसओ धर्मसिंहवा रहे उपनिरीक्षक राम वशिष्ठ को मेंहदावल थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक इंद्रभूषण सिंह को धर्मसिंहवा थाने की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक रामकृपाल सिंह को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा, निरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी मीडिया सेल, सर्विलांस सेल, साइबर सेल व इन्वेस्टमेंट सेल भेजा गया है। निरीक्षक राहुल सिंह यादव को पुलिस लाइंस से यूपी 112, निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, पुलिस लाइन से आईजीआरएस, जनशिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय को पुलिस लाइंस से प्रभारी वीआईपी सेल, निरीक्षक जय प्रकाश दूबे को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा, उप निरीक्षक अनिल प्रकाश पांडेय को बेलहर थाने से प्रभारी चौकी जिला कारागार बनाया गया है। उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी औद्योगिक क्षेत्र, उप निरीक्षक मनीष कुमार जायसवाल को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी गोला बाजार, उप निरीक्षक अमित कुमार चतुर्वेदी को रिट सेल से प्रभारी चौकी पौली बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभारी चौकी पौली शशिकांत तिवारी को प्रभारी रिट सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed