फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   So a population of 20 thousand will face waterlogging during rains.

Sant Kabir Nagar News: तो बारिश में जलभराव से जूझेगी 20 हजार की आबादी

Wed, 22 May 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
So a population of 20 thousand will face waterlogging during rains.
संतकबीरनगर। 15 जून से मानसून दस्तक के देने की संभावना है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के नवसृजित वार्डों में अभी तक नाली और सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इधर, 10 जून तक चुनाव आचार संहिता लगे रहने की संभावना है। ऐसे में इस साल भी 20 हजार आबादी को जलभराव की समस्या से जूझना होगा।
विज्ञापन


शहर के नेदुला से नई तहसील तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। यह काम अभी अधूरा पड़ा है। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी होना है, जो अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में यह समय रहते सड़क और नालियों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया तो यहां के लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। इसी प्रकार की स्थिति सरौली मोहल्ले की भी है। सरौली में कुछ दूर तक सीसी रोड बना है। इसके आगे काम नहीं हुआ है। इसके कारण यहां अक्सर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। 15 जून से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इस बीच अगर काम नहीं कराया गया तो यहां के लोगाें की दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल हुए मैलानी में भी अब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। अब काम भी शुरू कराया जाए तब भी समय से काम पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में यहां की आबादी को भी जलभराव की समस्या से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बनियाबारी से खुदवा तक नाला भी अधूरा
खलीलाबाद के बनियाबारी से चकदही खुदवा तक नाला निर्माण का कार्य पालिका प्रशासन करा रहा है, लेकिन यह काम भी अब तक अधूरा है। मानसून से पहले नाला का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना भी नहीं दिख रही है। ऐसे में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बनी रहती है। पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि मानसून आने से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। इससे समस्या बढ़ सकती है।

अनिल कुमार चौरसिया, नेदुला
मानसून आने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन अब तक जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं करा सका है। इसके कारण बरसात के मौसम में दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती है।
शैलेंद्र श्रीवास्तव, मैलानी
पूरा प्रयास हो रहा है कि मानसून आने से पूर्व अधूरे पड़े नालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed