फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Smugglers ran away when the tyre burst, six cattle hidden under junk were freed

Sant Kabir Nagar News: टायर फटने पर भागे तस्कर, कबाड़ के नीचे छिपाए छह गोवंश कराए गए मुक्त

Sun, 04 May 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Smugglers ran away when the tyre burst, six cattle hidden under junk were freed
पिकअप में  ठूंसकर भरे गोवंश।
संतकबीरनगर। तस्करी करके गोवंशों को लेकर जा रही एक पिकअप से छह गोवंश बरामद किए गए हैं। यह गोवंश पिकअप में पैर और मुंह बांधकर क्रूरता से ठूंसकर रखे गए थे। यही नहीं उनके ऊपर से बोरे में कबाड़ भरकर रख दिया गया था। टायर फटने के बाद तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए थे। लोगों ने हिलता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद से 300 मीटर दूर भेली मंडी में रविवार की सुबह पांच बजे एक पिकअप का टायर फट गया। सवार लोग बाहर निकलकर टायर बदलवाने की बात कहकर चले गए और सुबह आठ बजे तक तक नहीं लौटे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को पिकअप हिलता दिखाई दिया तो उन्होंने पिकअप का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें कबाड़ भरा था। कबाड़ के बोरे हटाने पर उसके नीचे पैर-मुंह बांधकर छह बैल क्रूरता के साथ ठूंसे मिले।
विज्ञापन

जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोरक्षा प्रकोष्ठ के लोगों ने दोपहर 12 बजे के करीब कैटल कैचर वाहन मंगाकर पशुओं को वाहन से उतरवाया और प्राथमिक उपचार कराकर मगहर में स्थित गोशाला को भेजवाया। सूचना पर एएसपी सुशील सिंह, सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह, चौकी प्रभारी बरदहिया ललितकांत, चौकी प्रभारी मगहर मनीष जायसवाल मौके पर पहुंच गए। पशु तस्करों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध की धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed