{"_id":"699f46922897dc3cb606cead","slug":"slow-pace-of-drinking-water-schemes-will-increase-problems-in-summer-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-146610-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेयजल योजनाओं की सुस्त रफ्तार, गर्मी में बढ़ाएगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेयजल योजनाओं की सुस्त रफ्तार, गर्मी में बढ़ाएगी मुसीबत
विज्ञापन
जोगाराजा में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त है। इसमें कुल 463 स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है। अब तक मात्र 84 परियोजनाओं पर ही पानी का टंकी का निर्माण हो सका है। इसके साथ ही 181 परियोजनाओं पर पानी की टंकी बनाने का कार्य कराया जा रहा है।
इनमें से 171 परियोजनाओं पर 2024 में ही कार्य पूर्ण हो जाना था, जबकि अन्य परियोजनाएं मार्च 2026 में पूर्ण होनी है, लेकिन समय से कार्य पूर्ण होने की संभावना नहीं दिख रही है। इससे गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को पाइपलाइन से हर घर तक नल से जल पहुंचाना है। इन परियोजनाओं की खास बात यह है कि इन्हें सोलर पैनल से जोड़ा गया है, ताकि बिजली न रहने पर भी आपूर्ति बनी रहे।
विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 2,13,452 घरों को पेयजल का कनेक्शन दिया जा सका है। जनपद के अशरफाबाद, भेलवासी, बूधा कला, बरगदवा कला, सेमरियावां, मुकुंदपुर, गौवापार, अमौली आदि क्षेत्रों में पानी की टंकी का कार्य अधूरा है। जहां पानी की टंकी नहीं बन सकी है, वहां सीधे बनाए गए ट्यूबवेल से ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लीकेज की समस्या बनी है। कई जगहों पर तो अभी तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल बनाया गया है, लेकिन पानी की टंकी अब तक नहीं बन सकी है। गौवापार के अमौली में पानी की टंकी का अभी निर्माण हो रहा है तो रोसया बाजार में पानी की टंकी अधूरी है। इस क्षेत्र के निवासी रामदीन, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि पानी की टंकी अभी तक पूर्ण न होने से गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ सकता है।
000000000000000000000000000
63 परियोजनाओं पर शुरू कराया मरम्मत कार्य
पूर्व में पेयजल आपूर्ति के लिए जो परियोजनाएं कागज में पूर्ण दिखाई गई हैं, उसमें भी सप्लाई शुरू होने के बाद लीकेज की समस्या आ रही है। ऐसे में अब जल निगम ने ऐसी 63 परियोजनाओं पर मरम्मत का कार्य शुरू कराया है, ताकि गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
000000000000000000000
पेयजल परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि कार्य में तेजी आएं। इसकी नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
-महेंद्र कुमार राम, अधिशाषी अभियंता, जल निगम