{"_id":"62bb2e1552df065f046e8d26","slug":"six-boys-drowned-while-bathing-in-river-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाते समय डूबे छह लड़के, तीन लापता, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाते समय डूबे छह लड़के, तीन लापता, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 28 Jun 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:32 PM IST
सार
स्थानीय गोताखोरों की मदद से जनरेटर की रोशनी में डूबे युवकों की तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ को बुलाने के लिए एसपी को सूचना दी गई है। इधर, तीन युवकों के लापता होने से पीड़ित परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
लापता लड़कों की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महुली इलाके के सांखी घाट के पास कुआनो नदी में मंगलवार की शाम नहाते समय छह युवक डूब गए। मछली पकड़ रहे मछुआरे ने तीन युवकों को बचाकर बाहर निकाला। जबकि तीन युवक लालता हो गए। देर शाम सूचना पर तीनों युवकों की तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन
एसओ महुली रवींद्र सिंह ने बताया कि शाम छह बजे के करीब सांखी गांव निवासी सगे भाई 18 वर्षीय चंदन व 15 वर्षीय छोटू उर्फ अनुराग पुत्र अयोध्या, रिश्तेदारी में आए 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र डबलू 24 वर्षीय मोनू पुत्र रवींद्र निवासी धनौदा कौड़ीराम गोरखपुर और 27 वर्षीय अतुल निवासी उतरावल खलीलाबाद व 23 वर्षीय शुभम निवासी मंझरिया कोतवाली कुआनो नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सभी डूबने लगे।
विज्ञापन
पास में मछली पकड़ रहे मछुआरे ने अतुल व मोनू और शुभम को बचाकर बाहर निकाला। जबकि चंदन, छोटू और प्रिंस डूबकर लापता हो गए। घटना की सूचना पर विधायक गणेश चंद्र चौहान सीओ राम प्रकाश व नायब तहसीलदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए।