{"_id":"5e1369c38ebc3e87e2010239","slug":"six-abscent-found-in-cdo-inspection-khalilabad-news-gkp3361951101","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में चार तकनीकी सहायक और दो एडीओ मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में चार तकनीकी सहायक और दो एडीओ मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

- सीडीओ ने अनुपस्थित तकनीकी सहायकों का एक माह का वेतन रोका
- दो एडीओ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार तकनीकी सहायक व दो एडीओ अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित तकनीकी सहायकों का एक माह का वेतन रोकने और दोनों एडीओ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा योजना में कम मानव दिवस सृजन पर नाराजगी जताई।
दोपहर में पहुंचते ही सबसे पहले सीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। एडीओ एग्रीकल्चर शिव प्रसाद वर्मा और एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी बिना किसी प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों एडीओ का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। मनरेगा सेल के कर्मचारियों की उपस्थित रजिस्टर का निरीक्षण किया। तकनीकी सहायक राकेश चौधरी, सेराजुददीन, रमेशचंदगुप्ता, धुव्रनाथ अनुपस्थित थे। चारों तकनीकी सहायक का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर माधुरी से मनरेगा दिवस सृजन की जानकारी लिया। मानव दिवस सृजन के मामले में कार्य संतोषजनक न होने की बात कहते हुए उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने बताया कि जनपद के तीन एपीओ को मनरेगा योजना से मानव दिवस सृजन बढ़ाने के निरंतर निर्देश दिए जा रहे है, लेकिन तीन ब्लॉकों में इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं है। कम मानव दिवस सृजन करने वाले तीन एपीओ नोटिस भेजा गया है।