{"_id":"57eab8244f1c1b537c5746c1","slug":"sitting-on-an-indefinite-dharna-diploma-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न विभागों के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न विभागों के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा कि 4800 पे ग्रेड दिए जाने सहित अन्य मांगों पर प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में धरना देने को मजबूर होना पड़ा है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से 4800 पे ग्रेड दिए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व सात, 14 व 20 वर्ष पर पदोन्नित वेतनमान दिए जाने की मांग की थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक धरना चलता रहेगा। धरना में इंजीनियर अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी, राम कुबेर, अजय कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, इंजीनियर अभय द्विवेदी, प्रियंका श्रीवास्तव, सुप्रिया भारती, आक्षी चौधरी, अवधेश रमन, सीताराम, एजाजुल हक, शैलेष शुक्ला, अभिषेक पांडेय, ईश्वरचंद्र, बाकेलाल, राहुल यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, विश्वजीत आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन