संतकबीरनगर: दोस्त की पत्नी से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे बाद उतारा गया
शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक प्रेमी शादी की जिद लेकर मंगलवार को संतकबीरनगर के धनघटा कस्बे में टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक को सुरक्षित उतारने का प्रयास कर रही है।
विस्तार
धनघटा कस्बे में मंगलवार को एक युवक दोस्त की पत्नी से शादी करने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह महिला को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया।
नगर पंचायत हैंसर-धनघटा के वार्ड नंबर एक दुघरा कला निवासी लक्ष्मण (23) मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कलवारी मार्ग पर लेखपाल निवास के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसे टॉवर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक टॉवर से महिला को बुलाने की मांग कर रहा था।
बताया जा रहा है कि युवक का अपने एक मित्र की पत्नी से प्रेम संबंध है। दोनों एक साथ काम करते हैं। युवक महिला से शादी करना चाहता था और इसी जिद में टॉवर पर चढ़ गया।
सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी
सूचना मिलने पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर एक बजे उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
