फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sisters waiting for buses after tying Rakhis.

Sant Kabir Nagar News: राखी बांधकर लौट रही बहनों को बसों का इंतजार

Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sisters waiting for buses after tying Rakhis.
खलीलाबाद में बस का इंतजार करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के बाद शनिवार को बहनों की घर वापसी शुरू हो गई। संतकबीरनगर के साथ ही बस्ती, गोंडा और आसपास के अन्य जनपदों से रिश्तेदारों के घर पहुंचीं महिलाएं सुबह से ही गंतव्य की ओर लौटती दिखाई दीं। इस दौरान मेंहदावल बाईपास पर बसों और अन्य सवारियों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ नजर आई।
शनिवार को दूसरे दिन घर लौटने वाली महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि बसों का आवागमन लगातार बना रहा लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कई महिलाओं को बस मिलने के लिए कुछ समय तक सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर सुनीता, महिमा, संगीता, रागिनी, राजेश्वरी, रानीका, रामरति और सुभावती समेत कई महिलाएं बस का इंतजार करती नजर आईं। यात्रियों का कहना था कि रक्षाबंधन के कारण आवागमन करने वालों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। बस आते ही महिलाएं अपने सामान के साथ उसमें सवार होकर गंतव्य की ओर रवाना होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के बाद अब इनकी वापसी शुरू हो गई है। किसी ने भाई के घर पहुंचकर राखी बांधी तो किसी ने वर्षों बाद परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। शनिवार को बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर लौटती महिलाओं की भीड़ इसी पारिवारिक मिलन के बाद घर वापसी की तस्वीर बयां करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed