फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sir...took paddy seed, did not germinate

Sant Kabir Nagar News: साहब...लिया धान का बीज, नहीं हुआ अंकुरित

Sat, 19 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sir...took paddy seed, did not germinate
मेंहदावल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम और एसपी।
- किसान ने तहसील दिवस में पहुंचकर की फरियाद
विज्ञापन

-डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया
-दुकानदार से की शिकायत तो मारपीट पर हो गया अमादा

संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 153 मामले आए, जिसमें से मौके पर 17 मामलों का निस्तारण किया गया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल में तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम संदीप कुमार ने किया। कुल 55 मामले आए, लेकिन मौके पर 11 मामलों का ही निस्तारण हो पाया। इस दौरान नगर पंचायत की बैरिहवा निवासी अनिल विश्वकर्मा ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि प्रार्थी न्यू भारत बीज भंडार से सरजू 52 धान का बीज खरीद कर लगभग पांच बीघा में बुवाई किया। लेकिन बीज अंकुरित तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

जब मामले की शिकायत दुकानदार से की तो वह विवाद करने लगे। ऊपर से जानमाल की धमकी भी देने लगे। पीड़ित किसान मामले की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित किसान ने डीएम संदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में एडीएम जय प्रकाश व एएसपी संतोष कुमार सिंह ने फरियादी सुनी। बताया कि कुल 56 मामले आए थे, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया है।
0000
एसडीएम ने लेखपाल को लगाई फटकार, तत्काल कार्रवाई का दिया आदेश
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ संत प्रसाद की अध्यक्षता में धनघटा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 18 मामलों समेत कुल 42 मामले पेश हुए। तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिए जाने का दावा तहसील प्रशासन ने किया।
फरियादी संदीप कुमार निषाद ने बताया कि ग्राम पंचायत गाई बसंतपुर में आराजी संख्या 505 खलिहान की भूमि है। उस जमीन पर पूरे गांव के लोग सार्वजनिक कार्य करते चले आ रहे थे, लेकिन इधर पांच वर्षों से खलिहान की जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन अतिक्रमण किए हुए हैं। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है, साथ ही साथ सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अतिक्रमण हटाया नहीं गया। प्रार्थना पत्र को लेकर एसडीएम ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया।
00
जमीन पर कुछ लोगों ने किया जबरन कब्जा, सुनवाई नहीं
डेफरा गांव के रहने वाले फरियादी बालकिशुन का कहना था कि वर्ष 1999 में एक विश्वा जमीन आवासीय पट्टा के लिए मिली। उस जमीन पर गांव के कुछ लोग पहले से जबरन कब्जा किए हुए थे। जमीन को खाली करने को लेकर समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देते चले आ रहे हैं, लेकिन मामला जस का तस पड़ा हुआ है।
000
मकान का निर्माण कार्य रुका, दूसरी किश्त नहीं मिली
रामपुर गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी रामदयाल का कहना था कि वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला। जिसकी पहली किस्त 40000 रुपये मिल भी गए। उससे आवास का निर्माण कार्य शुरू कराया। दीवार स्तर तक कार्य हो भी गया, लेकिन द्वितीय किश्त आज तक नहीं मिली। इसके लिए कई बार प्रार्थना पत्र भी दी, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली।

000
वरासत के लिए लेखपाल को दिए कागजात, नाम दर्ज नहीं हो सका
गायघाट दक्षिणी गांव निवासी रामसूरत ने कहा कि उनके पिता की मौत हुए चार वर्ष का समय व्यतीत हो गया। वरासत करने के लिए लेखपाल को सभी कागजात दे दिया, लेकिन खतौनी में आज तक न तो पिता का नाम कटा और न ही उनका नाम दर्ज हो सका। वरासत के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में चार बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। कार्रवाई आज तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed